{"_id":"572cd55b4f1c1b5b315cd0f2","slug":"dcm-trodden-by-bike-man-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को डीसीएम ने रौंदा, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक को डीसीएम ने रौंदा, युवक की मौत
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर मृतक को देखते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मथुरा रोड पर हतीसा पुल के पास एक बाइक को पीछे से डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसकी रिश्तेदार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। मृतक ने हेलमेट भी पहना हुआ था। इसके बावजूद उसका सिर सड़क से टकराकर फट गया।
प्रेमपाल सिंह (42) पुत्र कल्याण सिंह निवासी शेखूपुर अजीत इसी गांव में रहने वाली अपनी मौसी निर्मला देवी पत्नी राजपाल सिंह के साथ बाइक पर भगवंतपुर दवा लेने गया था। दवा लेने के बाद वह लौट रहा था। दोपहर को पुल पार करने के बाद उसकी बाइक थोड़ी आगे बढ़ी ही थी कि पीछे से उसे एक डीसीएम ने रौंद दिया। घायलों को पुलिस एंबुलेंस 108 के जरिए जिला अस्पताल लाई जहां प्रेमपाल को मृत घोषित कर दिया और निर्मला देवी को रेफर कर दिया गया। हाथरस गेट पुलिस ने प्रेमपाल के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया है।