फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Close all the way to escape Devendra

देवेंद्र के बचने के सभी रास्ते बंद

Mon, 27 Mar 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Mon, 27 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Close all the way to escape Devendra
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : SELF
पुष्पेंद्र हत्याकांड में आरोपी पूर्व सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल की गिरफ्तारी के लिए अलीगढ़ पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद आरोपियों के पास सरेंडर के सिवाय कोई चारा नहीं बचा है। पुलिस की पूरी कोशिश सरेंडर से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की है। इसके लिए कई टीमों को गठित कर सादा कपड़ों में कोर्ट परिसर में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को पिछले कई दिन से हत्याकांड में फरार चल रहे पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, उनके भाई राकेश अग्रवाल, भतीजे अतुल, बेटे चंदन और पीआरओ दीप वार्ष्णेय के अलावा विवेचना में सामने आए अभियुक्तों के सरेंडर करने की आशंका बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के शनिवार को सरेंडर करने की पूरी आशंका थी। कोर्ट परिसर में बगैर वर्दी में पुलिस तैनात कर दी गई थी। सोमवार को भी कोतवाली पुलिस के अलावा अलीगढ़ पुलिस की टीमें कोर्ट में सरेंडर को लेकर अलर्ट रहीं। हालांकि कानून के जानकारों का कहना है कि अगर आरोपियों के खिलाफ दूसरे जिले की कोर्ट में कोई गंभीर मामला विचाराधीन है तो आरोपी उस अदालत में भी सरेंडर कर सकते हैं।
विज्ञापन


मामले की विवेचना कर रहे सीओ इगलास पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि उनकी अभी तक की जानकारी में आरोपियाें के दूसरे जिले में चल रहे किसी अन्य केस में अभियुक्त नहीं होने की बात ही सामने आई है। सीओ ने कहा कि कई टीमों को लगाया गया है। सरेंडर से पहले ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कि जाएगी। अगर आरोपियों ने अति शीघ्र सरेंडर नहीं किया तो कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मालूम हो आठ फरवरी को चुनाव से ठीक पहले बसपा समर्थक पुष्पेंद्र शर्मा की मानिकपुर में हुए खूनी संघर्ष में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुष्पेंद्र के पिता रामहरि की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल समेत कई लोगों के  विरुद्ध हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed