{"_id":"5abe84674f1c1b99618b494c","slug":"children-s-belt-beating-for-40-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 रुपये के लिए बच्चों की बेल्ट से पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 रुपये के लिए बच्चों की बेल्ट से पिटाई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
beaten
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कोठी बेलनशाह मोहल्ले में एक शख्स पर दो मासूम भाइयों पर 40 रुपये की चोरी का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपी 100 की पीआरवी ने पहले तो आरोपी को पकड़ने के बाद छोड़ दिया, लेकिन थाना पुलिस ने देर शाम शिकायत मिलने पर आरोपी को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही थी।
मोहल्ले के लोगों के मुताबिक दोनों बच्चों के परिवार की हालत बेहद नाजुक है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पड़ोस में रहने वाले एक शख्स के घर से 40 रुपये चोरी हो गए। उसने दोनों बच्चों पर चोरी का आरोप लगाया। आरोपी ने मोहल्ले के लोगों से कहा कि उसके घर से अक्सर चोरी होती रहती है। दोनों सगे भाई ही इन चोरियों को अंजाम दे रहे हैं। आरोप है कि वह दोनों भाइयों को पकड़कर घर की छत पर ले गया। बच्चों के घर पर उस समय कोई मौजूद नहीं था। आरोप है कि आरोपी शख्स ने बच्चों को छत पर ले जाकर बेल्ट से उनकी पिटाई की। मोहल्ले के लोगों ने इन बच्चों को बचाने की भी कोशिश की।
एक शख्स ने यूपी 100 को फोन कर दिया। मौके पर तुरंत ही यूपी 100 की पीआरवी पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने के लिए चल दी। कुछ देर बार आरोपी पीआरवी से निकलकर घर पहुंच गया। शाम को पीड़ित बच्चों के परिजन घर पहुंचे। बच्चों के चाचा ने जब बच्चों के शरीर पर पड़े बेल्ट के निशान देखे तो वह इन्हें लेकर सदर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए कहा। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। देर शाम तक आरोपी हिरासत में था। सदर कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पीआरवी के आरोपी को छोड़ने की जानकारी आला अधिकारियों को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मामले में लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही थी।