फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brides absconding after taking drugs for millions

नशीली चाय पिलाकर लाखों के जेवर ले दुल्हन फरार

Sun, 05 Nov 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sun, 05 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Brides absconding after taking drugs for millions
दुल्हन फरार - फोटो : Amar Ujala
चार दिन पहले शादी होकर ससुराल आई दुल्हन बेहद शातिर निकली। दुल्हन ने शनिवार रात को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर घर के सभी लोगों को पिला दिया। कुछ देर बाद जब सभी लोग बेहोश हो गए तो घर में रखे लाखों के जेवरात, हजारों की नगदी लेकर दुल्हन चंपत हो गई। बेहोशी की हालत में परिवार के सदस्यों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मेंडू के मोहल्ला जाटवान के रहने वाले धर्मेश के पिता ख्यालीराम की कुछ समय पहले एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। वृद्ध मां को सहारा देने के लिए धर्मेश  ने 31 अक्तूबर को देवोत्थान के दिन मथुरा में अपनी शादी रचाई थी। धर्मेश के जलेसर निवासी बहनोई की बहन ने एक बिचौलिए के जरिए यह रिश्ता कराया था। शादी के बाद सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। हर रोज की तरह शनिवार की शाम को दुल्हन ने सभी के लिए खाना भी पकाया और फिर रात को करीब 11 बजे सभी को चाय बनाकर पिलाई।
विज्ञापन


इस दौरान उसने कोई नशीला पदार्थ चाय में मिला दिया, जिससे धर्मेश के अलावा उनके भाई सुखवीर, मां चमेली देवी, बहन सपना, कैलाशी, पूजा और कविता बेहोश हो गए। दुल्हन शनिवार रात से ही लापता है और घर में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवरात, 20 हजार रुपये की नगदी गायब है। यह जेवरात और रुपये धर्मेश ने बहनों की शादी के लिए इकट्ठा किए थे। ग्रामीणों ने रविवार सुबह परिवार के बेसुध सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया और थाना हाथरस जंक्शन पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मुश्किल बात यह है कि दुल्हन का सही नाम-पता किसी को मालूम नहीं है। शादी किस तरह हुई और बिचौलिया कौन था, इसकी जानकारी भी गांव के लोगों को नहीं है। परिवार के लोगों के पूरी तरह होश में आने के बाद पुलिस उनसे जानकारी लेने की बात कह रही है। हाथरस जंक्शन कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि ठीक इसी तरह कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव गढ़ी नंदराम में भी 21 मई की रात को शादी के चार दिन बाद ही एक दुल्हन ने पति केहरी सिंह समेत सभी परिजनों को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया था। दुल्हन लाखों के जेवरात, रुपये और कीमती मोबाइल फोन लूट ले गई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन आज तक पुलिस आरोपी महिला का पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed