फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   body of missing dalit girl from Sadabad, found in a closed sack

बंद बोरे में मिली सादाबाद से लापता दलित बच्ची की लाश

Fri, 20 Apr 2018 11:56 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)। Updated Fri, 20 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
body of missing dalit girl from Sadabad, found in a closed sack
सादाबाद से लापता दलित बच्ची की हत्या। - फोटो : Amar Ujala
कस्बे के मोहल्ला पोखरवाला में एक दलित बालिका की हत्या कर दी गई। बीते गुरुवार की सुबह लापता हुई इस बच्ची की लाश शुक्रवार करीब साढ़े तीन बजे मकान की छत पर बरामद हुई। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। देर रात तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन


पोखरवाला में किराए पर रहने वाला डालचंद्र पुत्र मानिकचंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके कुल छह बच्चे हैं, जिनमें चार पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री अंजली की शादी हो चुकी है। बाकी संतानें डालचंद्र के साथ रहती हैं। इनमें से भावना (8) आंबेडकर पार्क स्थित स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। इस मकान में उसका रिश्ते का भाई दीपक भी किराये पर रहता है। मकान मालकिन सुषमा देवी टूंडला में अध्यापिका के रूप में तैनात हैं। 
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह भावना घर से करीब 500 मीटर दूर रहने वाली दादी के घर जाने के लिए निकली थी।

काफी देर तक जब वह लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन रात तक जब उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह थाने पर बालिका के लापता होने की तहरीर भी दी। डालचंद्र का कहना है कि खोजबीन से थक कर वह और दीपक रात में छत पर जाकर सो गए। शुक्रवार को भी डालचंद्र ने भावना की काफी खोज की। शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे डालचंद्र के घर के पास स्थित सरकारी नल पर कुछ महिलाएं पानी भरने पहुंचीं। उन्होंने देखा कि सामने स्थित सुशीला देवी के घर के दरवाजे के बराबर लगे परनाले से खून की बूंदे टपक रहीं हैं। यह देखकर वे सकते में आ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशीला देवी पत्नी स्व. वेदप्रकाश अपने घर में अकेली रहती हैं। आसपास की महिलाएं जब उनकी छत पर पहुंचीं तो देखा कि परनाले के ऊपर एक बोरा बंधा हुआ रखा था, जिसके चारों ओर से खून रिस रहा था। बोरे के पास एक सीढ़ी भी पड़ी मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बोरा खुलवाकर देखा तो उसमें भावना की लाश थी। छानबीन के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुला लिया गया। काफी देर तक चली छानबीन के बावजूद टीमें किसी नतीजे पर नहीं पहुंचीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली के एसएसआई विपिन यादव ने बताया कि शव पर एसिड जैसा कोई केमिकल मिला है। 
जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, एसडीएम जयप्रकाश और सीओ सादाबाद योगेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर लोगों से इस बारे में जानकारी ली। क्षेत्रीय विधायक रामवीर उपाध्याय भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर आ गए। देर रात आईजी अलीगढ़ डॉ. संजीव गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।

 
-----
हत्या किस तरह की गई है, इसका पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही चलेगा। पोस्टमार्टम रात में ही कराया जाएगा। शरीर पर कुछ चोट के निशाने हैं। जल्द ही हत्यारे का पता लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ.अरविंद कुमार, एएसपी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed