फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   घर में घुस कर की महिला से छेड़छाड़, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घर में घुस कर की महिला से छेड़छाड़, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 01 May 2019 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
घर में घुस कर की महिला से छेड़छाड़, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव में घर में अकेली देख महिला को गांव के ही तीन युवकों ने दबोच लिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। शहर से सटे एक गांव में 27 अप्रैल को महिला अकेली थी। इस बात का फायदा उठाते हुए गांव के ही तीन नामजद घर के अंदर दाखिल हो गए।


महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट कर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी, जिसके बाद पति महिला को अपने साथ लेकर कोतवाली हाथरस गेट पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने 354 का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed