फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Thar and motorcycle-borne strongmen beat up a family in Suhag Nagar.

Firozabad News: सुहाग नगर में थार और बाइक सवार दबंगों ने परिवार को पीटा

Mon, 14 Sep 2026 11:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Thar and motorcycle-borne strongmen beat up a family in Suhag Nagar.
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के बिजली घर के पास सुहाग नगर में रविवार रात थार, बुलेट और स्पलेंडर बाइक सवार दबंगों ने एक परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की। मोबाइल से वीडियो बनाने पर आरोपियों ने उनके फोन तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

बिजली घर के पास सुहाग नगर निवासी विशाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात वह अपनी मां अंजलि से मुंबई जाने के सिलसिले में बातचीत कर रहा था। इसी दौरान छोटेलाल यादव का पुत्र अपने अन्य साथियों के साथ थार कार, बुलेट और स्पलेंडर बाइक से वहां आ धमका। मां अंजलि और छोटे भाई (नक्स व राज) को गालियां देने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। परिजन ने घटना का वीडियो बनाया तो दबंगों ने उनके मोबाइल फोन तोड़ डाले। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विशाल की तहरीर के आधार पर आरोपी छोटेलाल यादव के पुत्र और उसके बाइक/कार सवार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed