फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पुलिस के सामने ही कोतवाली में भिड़े दो पक्ष

पुलिस के सामने ही कोतवाली में भिड़े दो पक्ष

Tue, 20 Nov 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने ही कोतवाली में भिड़े दो पक्ष
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। कोतवाली के बालापट्टी में प्लॉट के रुपयों को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बाद में मामला कोतवाली पहुंच गया। यहां पर भी पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हो गई। बाद में दोनों की ओर से आए रिश्तेदारों ने सुलह कराई। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

बालापट्टी निवासी दो पक्षों में मंगलवार की सुबह एक प्लॉट के बकाया रुपयों को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई, जिसके बाद मामला कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा। यहां पर दोनों पक्षों के काफी लोग पहुंच गए। इस बीच कोतवाली में भी युवकों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि एक पक्ष से दूसरे पक्ष ने प्लॉट खरीदा, लेकिन उसकी पूरी धनराशि का भुगतान नहीं किया। मामला परिवार का होने के कारण दोनों पक्ष बाद में बकाया रुपये देने की बात पर सहमत हो गए, लेकिन एक साल बीतने पर भी बकाया रुपयों का दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष को भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर विवाद के बाद में कोतवाली मामला पहुंचा। यहां पर दोनों पक्षों के हितैषी भी पहुंच गए। कई घंटे तक चले वार्तालाप के बाद दोनों पक्षों में रुपये के भुगतान को लेकर सहमति बनी और फिर पुलिस के सामने सुलह को गई। कोतवाल जेएस पंवार का कहना है कि प्लॉट के रुपयों का मामला था। एक ही परिवार के लोग होने के कारण उसके रिश्तेदार भी आ गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed