फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   17 pairs of local company found in call center

कॉल सेंटर से मिले लोकल कंपनी के 17 जोड़ी जूते

Sat, 23 Sep 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 23 Sep 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
17 pairs of local company found in call center
कॉल सेंटर - फोटो : Amar Ujala
सदर कोतवाली पुलिस ने ढकपुरा रोड स्थित कॉल सेंटर जी टीवी इंटरप्राइजेज के संचालक गिर्राज किशोर और उसके भाई कृष्ण उर्फ मुरारी के विरुद्ध धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को कॉल सेंटर पर छापे के दौरान हिरासत में लिए मुरारी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं गिर्राज किशोर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


सीओ सिटी सुमन कनौजिया को जम्मू कश्मीर के रियासी शहर के रवि कुमार पुत्र ब्रह्मानंद ने व्हट्सएप पर शिकायत कर अपने साथ हुई धोखाधड़ी की कहानी बताई थी। रवि कुमार ने बताया था कि अप्रैल में उसे फोन कर एक ऑफर दिया गया। ऑफर के तहत नामचीन कंपनी का मोबाइल फोन और जूते आदि देने का भरोसा दिलाया गया। करीब पांच हजार रुपये लेने के बाद मिले पार्सल में केवल लोकल कंपनी के दो सौ रुपये कीमत के घटिया जूते भेज दिए गए।
विज्ञापन


रवि कुमार की शिकायत के बाद सीओ ने छापा मारकर रिकॉर्ड जब्त कर लिया और शुक्रवार रात को छापेमारी कर माल बरामद कर लिया गया। छापेमारी में दो मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किए जिनसे कॉलिंग की जा रही थी, इसके अलावा 17 जोड़ी जूते भी पुलिस को मिले हैं। आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन आईटी एक्ट की धारा नहीं जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूमन ऐसे मामलों में धोखाधड़ी की दूसरी धारा 467 और 468 भी लगाई जाती हैं जो नहीं लगाई गईं। सीओ सुमन कनौजिया का कहना है कि उन्हें व्हाट्सएप पर और भी कॉल सेंटर की शिकायतें मिली हैं। जल्द ही दूसरे कॉल सेंटरों पर भी छापे मारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed