फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पहले पड़ोसी और फिर पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

पहले पड़ोसी और फिर पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 08 Jun 2019 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
पहले पड़ोसी और फिर पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय कांशीराम कॉलोनी की एक महिला के साथ उसके पड़ोसी ने मारपीट की। महिला का आरोप है कि जब वह पुलिस से शिकायत करने गई तो पुलिस ने भी उसे मारपीट कर कर वहां से भगा दिया। कांशीराम कॉलोनी निवासी पूजा पत्नी दीपू का आरोप है कि उसके साथ उसके पड़ोसी ने मारपीट की।

उसे जमकर मारा-पीटा। उसने इस पर पुलिस को बुला लिया तो पुलिस उसे थाने ले आई। वहां पुलिस ने उसकी नहीं सुनी बल्कि वहां से उसे कोतवाली में ही पिटवाकर वहां से भगा दिया। उसका आरोप है कि पुलिस ने उसके प्रार्थना पत्र पर कोई सुनवाई नहीं की बल्कि उसे धमकी दी है।
विज्ञापन


उसने इसकी शिकायत अब सीओ सिटी से की है। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा का कहना है कि यह महिला इसी तरह से उल्टे-सीधे आरोप लगाती है। उसका अपने पड़ोसी आदि से भी इसी तरह झगड़ा होता रहता है। पुलिस पर उसने जो आरोप लगाए हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed