फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   बीमारी से हुई मौत।

बीमारी से हुई मौत।

Fri, 08 Mar 2019 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बीमारी से हुई मौत।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन


कोतवाली गांव नीजरा गोकुलपुर निवासी एक परिवार के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट एसपी के आदेश पर दर्ज की गई है। गांव कोंडरा निवासी ओमपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसने अपनी पुत्री नीतू की शादी गांव निवासी अतुल कुमार पुत्र सुरेश से वर्ष 2015 में की थी।

शादी के कुछ दिन बाद पति ने दहेज में बाइक की मांग को लेकर नीतू का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस दौरान नीतू बीमार हो गई। जब उन्होंने इलाज के लिए कहा तो शर्त रख दी कि पहले बाइक दो, तब इलाज कराएं। इलाज नहीं होने के कारण नीतू लगातार कमजोर होती गई और एक मार्च को उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन


इधर, एक मार्च को मृतका के पति अतुल कुमार ने नीतू के मौत के बाद कोतवाली को सूचित कर उसका पोस्टमार्टम भी कराया। मायके वालों का आरोप है कि नीतू लगातार दहेज की मांग करने से डिप्रेशन का शिकार हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में ससुर सुरेश, सास नीरा देवी, पति अतुल, प्रभा देवी, धर्मेंद्र और रवि कुमार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed