फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   15 thousand awardee animal smuggler arrested

15 हजार का इनामी पशु तस्कर दबोचा

Sat, 09 Dec 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 09 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
15 thousand awardee animal smuggler arrested
15 हजार का इनामी - फोटो : Amar Ujala
 चंदपा पुलिस ने बीते कई महीनों से फरार 15 हजार के इनामी शातिर पशु तस्कर को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी आगरा जोन में पशु चोरी कर उनकी तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का सरगना है। हाथरस जंक्शन थाने से वह गैंगस्टर में वांछित था और चंदपा थाने में भी उस पर पशु चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज था। आरोपी की गिरफ्तारी को चंदपा पुलिस अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है। 
विज्ञापन


चंदपा एसओ विनोद कुमार यादव के मुताबिक आरोपी अजीम निवासी मेवली, हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव में पशु चोरी के मकसद से अपने गिरोह के सदस्यों के साथ पहुंचा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। रामसरन, प्रताप सिंह, कर्णपाल सिंह, विपिन कुमार की टीम के साथ एसओ विनोद कुमार ने आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के पास से पुलिस को एक तमंचा भी मिला है। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी पर पशु चोरी और तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसओ विनोद कुमार ने बताया कि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मेवली के कुछ लोग पशु तस्करी में काम में लिप्त हैं। ये लोग हाथरस जंक्शन के अलावा आसपास के थाना क्षेत्रों और पड़ोसी जिलों में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। जुलाई में चंदपा पुलिस ने तीन मवेशी चोरों को दबोचा था। इनमें से एक आरोपी भूरा खां का बेटा सलमान था। सलमान के खिलाफ थाना हाथरस जंक्शन में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं भूरा खां को भी पांच महीने पहले हाथरस जंक्शन पुलिस ने दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूरा पर पांच हजार रुपये का इनाम था। यह गिरोह आगरा जोन का सबसे बड़ा पशु चोरी और तस्करी करने वाला गिरोह है। इसमें ज्यादातर लोग मेवली के हैं और एक-दूसरे के रिश्तेदार या सगे संबंधी हैं। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि इससे पहले मई महीने में हाथरस जंक्शन पुलिस ने ऐंहन के पास चार भैंस चोरों को रंगे हाथ पकड़ा था। इनमें भी आरोपी मुकीम उर्फ चूहा निवासी मेवली और पकड़ा गया इनामी शातिर अजीम शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed