फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congressmen got angry after seeing the pages of government books

सरकारी किताबों के पन्ने लगे देख फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

Tue, 08 Oct 2019 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congressmen got angry after seeing the pages of government books
सरकारी किताबों के पन्ने लगे देख फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा
विज्ञापन

सरकार और शिक्षा माफियाओं के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, नारेबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रावण के पुतले में कांग्रेसियों ने जब नि:शुल्क वितरित होने वाली सरकारी किताबें लगी देखी थी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। थोड़ी ही देर में कुछ कांग्रेसियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस पर कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
रावण के पुतले में गरीब विद्यार्थियों को दी जाने वाली पुस्तक के पेजों को लगाने की खबर कांग्रेस पदाधिकारियों को दोपहर को मिली। जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित के नेतृत्व में काफी कांग्रेस कार्यकर्ता एमजी पॉलिटेक्निक मैदान पहुंच गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार व शिक्षा माफियाओं पर निशाना साधते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेसियों का कहना था कि यह शिक्षा माफियाओं और प्रदेश सरकार की जुगलबंदी है। जो किताबें बच्चों के हाथों में होनी चाहिए थे वह आज रावण के पुतले में लगाई जा रही हैं। आखिर स्कूलों से यह किताबें मार्केट और यहां तक कैसे पहुंची। प्रदर्शन करने वालों मेें जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, शरद उपाध्याय नंदा, अवधेश बख्शी, अजीत गोस्वामी, अशोक कुमार गुप्ता, कपिल सिंह, संजीव आंधीवाल, ऋषि कौशिक, रामकुमार सारस्वत, श्रीराम यादव, गोविंद शरण चतुर्वेदी, उमाशंकर उपाध्याय, वीरेंद्र उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed