फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   complete cow shelter construction in dow days

दो दिन में पूरा हो गोशाला निर्माण का कार्य

Thu, 02 Jan 2020 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
complete cow shelter construction in dow days
गांव चिरावली में गौशाला का निरीक्षण करते एडीओ पंचायत देवेंद्र। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

आवारा गोवंश के आतंक से निजात दिलाए जाने के प्रयास शुरू हो चुके हैं। ग्राम स्तर पर गोशालाओं का संचालन शुरू करा दिया गया है। बीडीओ प्रतिमा निमेष और एडीओ पंचायत देवेंद्र गौतम ने कई गोशालाओं का निरीक्षण किया और पशुओं के रखरखाव के इंतजाम देखे।

गांव ताजपुर में निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला का गेट निर्माण हो गया है, जबकि टीनशेड लगाए जाने का काम चल रहा है। दो दिन में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। गांव तसींगा में गढ़ी अंता मंदिर पर गोशाला निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। बीडीओ ने बिसावर नहर कोठी पर गोशाला का संचालन शुरू न किए जाने पर पंचायत सचिव को चेतावनी दी। बघेना में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला निर्माण के लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही थी। इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। गांव चिरावली में गोशाला संचालित मिली। प्रत्येक सचिव को गोशाला संचालन करने के निर्देश बीडीओ प्रतिमा निमेष ने दिए। इस मौके पर केपी सिंह, नेम सिंह, संजीव सारस्वत, नेत्रपाल सिंह, श्यामवीर प्रधान, हीरालाल, जगदीश चौधरी, रमेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed