फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Chaudhry tejveer singh elected as a bank representative

एलडीबी चेयरमैन पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए चौधरी तेजवीर सिंह

Thu, 27 Aug 2020 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Chaudhry tejveer singh elected as a bank representative
सादाबाद में एलडीबी चेयरमैन के पद पर निर्विरोध निर्वाचित तेजवीर सिंह का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

भूमि विकास बैंक (एलडीबी) के शाखा के प्रतिनिधि पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी चौधरी तेजवीर सिंह का निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। जीत के बाद भाजपाइयों ने फूलमालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। भाजपाइयों ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर जीत की खुशी का इजहार किया।

गौरतलब है कि एलडीबी प्रतिनिधि पद के लिए हुए चुनाव के नामांकन के निर्धारित समय में सिर्फ भाजपा प्रत्याशी चौधरी तेजवीर सिंह निवासी गांव गढ़ उमराव ने नामांकन किया था। निर्धारित समय सुबह 11 बजे तक सिर्फ एक ही पर्चे की बिक्री हुई थी। इससे उनका निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। इस मौके पर नामांकन से लेकर प्रत्याशी की जीत तक मौजूद रहने वालों में चुनाव संयोजक चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, चुनाव प्रभारी प्रीति चौधरी, चौ. संजय सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, डॉ. अविन शर्मा, चेयरमैन हाथरस आशीष शर्मा, पूर्व सांसद राजेश दिवाकर, पूर्व विधायक रामसरन आर्य, सुधीर गर्ग, सुभाष चौधरी, हंबीर सिंह प्रधान, ओमवीर सिंह प्रधान, होरीलाल, रूपेंद्र सिंह, प्रधान विजयपाल सिंह, तुलसीदास अग्रवाल, सुनील गौतम, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, अशोक चौधरी, राजेंद्र सिंह, हेमंत गौतम, अनिल पाराशर, महावीर सिंह, रामहरी चाहर, रंजीत सिकरवार, किशोर जैसवाल, गोपाल,चाहर, प्रेमवीर, चंद्रवीर, राजू प्रधान, उपेंद्र प्रधान, श्यामवीर, दुष्यंत, संजीव, बनवारीलाल सिकरवार, गिर्राज सिंह, भूरे प्रधान, रमेशचंद्र, पवन भूरी, दरवेश गौतम, तपन चौधरी, अमित शर्मा आदि थे। एलडीबी की सादाबाद शाखा के प्रबंधक ध्रुव कुमार पांडेय ने बताया कि चुनाव में सिर्फ एक ही नामांकन तेजवीर सिंह का आया है। लिहाजा उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed