फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Central team inspected mustard corp

केंद्रीय टीम ने सरसों की बुआई का किया अवलोकन

Wed, 18 Nov 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Central team inspected mustard corp
सरसों की फसल की बुवाई का अवलोकन करती केंद्र सरकार की टीम। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजना के अंतर्गत जिले में सरसों की बुआई का भारत सरकार की टीम ने अवलोकन किया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र सिंह ने ब्लॉक सादाबाद व सासनी में कई गांवों में सरसों की फसल का अवलोकन कराया। संतुलित उर्वरकों से हुई फसल की गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी दी।
जिले में कृषि विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजना के तहत कई गांवों में सरसों की फसल की किसानों के माध्यम से बुआई कराई गई है। यह बुआई संतुलित उर्वरकों का प्रयोग कर लाइन से की गई। इस सरसों की फसल का भारत सरकार की टीम ने गांव में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। संतुलित आहार में बोई गई फसल का अवलोकन भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों से विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया। किसानों को फसल के बारे में तकनीकी जानकारियां दी। लाइन से बुआई के दौरान फसल की कितनी गुणवत्ता बढ़ी और पैदावार पर क्या असर है, इसका भी अवलोकन किया। इस टीम में डॉ. एके सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र सिंह, योजना प्रभारी अनिल उपाध्याय, विजय गौतम, राजकुमार सारस्वत, मनोज गौतम, जय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed