{"_id":"64a86384c4f842aadb023644","slug":"businessman-son-fell-while-getting-down-from-moving-train-died-hathras-news-c-56-1-sali1016-1934-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चलती ट्रेन से उतरते वक्त गिरा व्यापारी पुत्र, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चलती ट्रेन से उतरते वक्त गिरा व्यापारी पुत्र, मौत
Sat, 08 Jul 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:42 AM IST
सार
ट्रेन हाथरस रोड स्टेशन पर नहीं रुकी। इस पर प्रशांत घबरा गया और घबराकर ट्रेन से हाथरस रोड स्टेशन पर कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक प्रशान्त
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हाथरस रोड रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार को चलती ट्रेन से उतरते वक्त युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कस्बा महौ में दीपक गुप्ता की परचून की दुकान है। उनका बेटा प्रशांत गुप्ता (19) नगला आल डिग्री कॉलेज में बीएससी का छात्र था। वह शुक्रवार को हाथरस से परचून का सामान लेने आया था। समान को लोडर वाहन में लदवाने के बाद वह हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से टनकपुर एक्सप्रेस में बैठ गया। ट्रेन हाथरस रोड स्टेशन पर नहीं रुकी।
विज्ञापन
इस पर प्रशांत घबरा गया और घबराकर ट्रेन से हाथरस रोड स्टेशन पर कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। व्यापारी पुत्र की मौत से क्षेत्र के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन