{"_id":"5d4487478ebc3e6ca2660e3e","slug":"businessman-committed-suicide-due-to-sister-s-in-laws-hathras-news-ali210007452","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के ससुरालीजनों से परेशान होकर की थी व्यापारी ने आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के ससुरालीजनों से परेशान होकर की थी व्यापारी ने आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के ससुरालीजनों से परेशान होकर की थी व्यापारी ने खुदकुशी
मृतक की पत्नी ने अपनी ननद के पांच ससुरालीजनों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
तीन दिन पहले मृतक के बहनोई ने भी गृहक्लेश में की थी आत्महत्या
मृतक के माता-पिता और बहन को किया था नामजद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के एक व्यापारी द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति को उसकी ननद के ससुरालीजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे तीन दिन पहले मृत विपिन के बहनोई ने भी जहर खाकर आत्महत्या की थी और इस मामले में मृत की बहन, मां और पिता नामजद हैं। तभी से विपिन काफी परेशान था।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार की देर शाम को शहर के गुड़हाई बाजार निवासी आढ़ती विपिन कुमार पुत्र विशन स्वरूप ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे उसके परिजनों को सौंप दिया। अब इस मामले में मृतक की पत्नी काजल अग्रवाल ने अपनी ननद शिल्पी के ससुरालीजनों को जिम्मेदार बताया है और रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में विजय मंगल, सीमा मंगल, ललित मंगल, संतोष और हरीश मंगल को नामजद किया गया है।
यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि मृतक विपिन अग्रवाल की बहन शिल्पी की शादी 16 जनवरी 2017 को मोहल्ला बौहरान कस्बा हरदुआगंज अलीगढ़ निवासी निवासी हरीश मंगल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के समय से ही दहेज की मांग को लेकर शिल्पी को ससुराल वाले परेशान कर रहे थे। उसका पति हरीश उसे 27 जुलाई को हाथरस लेकर आया था। यहां पर दोनों पक्षों में हुई तड़का-भड़की भी हुई थी। उसके बाद हरीश अपनी पत्नी शिल्पी को लेकर हरदुआगंज लौट गया।
विज्ञापन
इसके बाद गृह क्लेश में हरीश ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इसे लेकर हरीश के ललित ने शिल्पी, उसके पिता विशन स्वरूप व मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अब विपिन के परिजनों का आरोप है कि इस मामले में शिल्पी के ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे और रुपयों का इंतजाम नहीं होने कारण विपिन काफी परेशान था और उसने शुक्रवार को इसी वजह से ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। कोतवाल सदर एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि मृतक की पत्नी काजल अग्रवाल की तहरीर पर कोतवाली में धारा 306 के तहत विजय मंगल, सीमा मंगल, ललित मंगल, संतोष शर्मा और हरीश मंगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।