फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   buse, assault on contract bus driver, report filed

Hathras News: बस स्टेंड से स्विफ्ट हटाने को कहा, संविदा रोडवेज बस चालक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Jan 2024 05:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 05:32 PM IST
सार

संविदा रोडवेज बस चालक ने बस स्टेंड में खड़ी स्विफ्ट कार को हटाने के लिए कहा। उसमें बैठे व्यक्ति ने गाली-गलौज किया और मारपीट कर दी। चालक ने एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
buse, assault on contract bus driver, report filed
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाथरस जनपद में सादाबाद के गांव अरौठा बिसावर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र अशर्फीलाल ने कोतवाली में सतेंद्र पुत्र फतेह सिंह निवासी गांव नगला गरीबा सादाबाद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अज्ञात पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में जितेंद्र ने बताया कि वह रोडवेज विभाग में संविदा चालक है। वह रोजाना रोडवेज वाहन को सरकारी बस स्टेंड सादाबाद में खड़ा करता है। 22 जनवरी को सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब वह बस स्टेंड पर उक्त रोडवेज वाहन को ले जाने के लिए आया तो बस स्टेंड के बाहर एक स्विफ्ट कार खड़ी थी, जिसमें उक्त नामजद एक अज्ञात साथी के साथ बैठा था, जब उसने रोडवेज वाहन को बस स्टेंड से बाहर निकालने के लिए गाड़ी को हटाने के लिए कहा तो उक्त दोनों लोगों ने उसके साथ गाली गलौज की, विरोध करने पर मारपीट की, जिससे उसके चोट आई हैं। उक्त नामजद अपने साथी के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed