फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bull died due to electrocution in pole

Hathras News: खंभे में आया करंट, चपेट में आने से सांड़ मरा, लोगों ने किया हंगामा

Sun, 12 Nov 2023 08:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Nov 2023 08:57 PM IST
सार

हाथरस में सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद में 8 नवंबर को नया खंभा लगा था। 10 नवबंर को इस पर सभी कनेक्शन चालू कर दिए गए। 11 नवंबर की सुबह खंभे में करंट आ रहा था। लोगों का इसका पता उस समय लगा, जब एक सांड़ इसकी चपेट में आकर मर गया। 

विज्ञापन
Bull died due to electrocution in pole
मोहल्ला नौरंगाबाद में पोल से चिपक कर मरा सांड़ मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद धोबी वाली के पास 11 नवंबर की सुबह नए विद्युत खंभे में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर सांड़ मर गया। मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और विद्युत महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से सांड़ के शव को उठवाकर अंतिम संस्कार के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


नगर में वर्तमान में विद्युत विभाग द्वारा जर्जर और पुराने खंभों को हटवाकर नए खंभे स्थापित कराए जा रहे हैं। मोहल्ला नौरंगाबाद में 8 नवंबर को नया खंभा लगा था। 10 नवबंर को इस पर सभी कनेक्शन चालू कर दिए गए। 11 नवंबर की सुबह खंभे में करंट आ रहा था। लोगों का इसका पता उस समय लगा, जब एक सांड़ इसकी चपेट में आकर मर गया। 
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी देवा वार्ष्णेय, अमन गुप्ता, सभासद राज वार्ष्णेय, नीरू यादव, साबिर ने नारेबाजी शुरू कर दी। इन लोगों का कहना था कि यदि मोहल्ले का कोई व्यक्ति करंट की चपेट में आ जाता तो गंभीर हादसा हो सकता था। अवर अभियंता ललित कुमार ने बताया कि बारिश के चलते अर्थ गड़बड़ होने से खंभे में करंट आ गया। इसे ठीक कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed