{"_id":"6a9fff12095bf66b980e99a5","slug":"buffalo-trader-beaten-and-injured-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: भैंस व्यापारी को मारपीट कर किया घायल, लगाया एक लाख रुपये गायब करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: भैंस व्यापारी को मारपीट कर किया घायल, लगाया एक लाख रुपये गायब करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 08 Sep 2026 05:57 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 08 Sep 2026 05:57 PM IST
सार
आमीन सुबह करीब नौ बजे एक लाख रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि छोटुआ गांव के पास चार युवकों और दो अन्य लोगों ने उन्हें रोका। उन्होंने आमीन के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी।
विज्ञापन
व्यापारी से मारपीट के बाद मुरसान कोतवाली में मौजूद लोग
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के छोटुआ गांव के पास लोगों ने एक भैंस व्यापारी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल व्पापारी के मुंह व सिर में चोटें आईं हैं। आरोप है कि हमलावरों ने व्यापारी के एक लाख रुपये गायब कर दिए। व्यापारी के भाई ने घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
इगलास थाना क्षेत्र के जवार गांव निवासी हासिम कुरैशी ने तहरीर में कहा है कि। उनके भाई आमीन भैंसों की खरीद-बिक्री का काम करते हैं। मंगलवार सुबह करीब सात बजे पटा गांव के सुरेंद्र ने आमीन से एक भैंस खरीदी थी। आमीन सुबह करीब नौ बजे एक लाख रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि छोटुआ गांव के पास चार युवकों और दो अन्य लोगों ने उन्हें रोका। उन्होंने आमीन के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर दी।
विज्ञापन
हासिम ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके भाई को बुरी तरह पीटा। मारपीट में आमीन के मुंह और सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और रुपये बरामद करने की मांग की है। सादाबाद के सीओ जेएन अस्थाना ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन