फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   price of aluminum decreased

गिरावट: एल्युमीनियम का भाव गिरने से उठने लगा बर्तन कारोबार, हाथरस में दो करोड़ का रोज कारोबार

Tue, 08 Sep 2026 03:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 08 Sep 2026 03:52 PM IST
सार

पुराने एल्युमीनियम यानी स्क्रैप के दाम में करीब 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। कुछ दिन पहले तक 360 रुपये किलो तक बिक रहा स्क्रैप अब 260 रुपये किलो रह गया है। यानी कीमत में करीब 28 फीसदी की कमी आई है।

विज्ञापन
price of aluminum decreased
एल्युमिनियम बर्तनों का स्टॉक - फोटो : संवाद

विस्तार

एल्युमीनियम का भाव गिरने से अब बर्तन का कारोबार ऊपर उठने लगा है। लंबे समय से यह बाजार महंगी एल्युमीनियम के चलते सुस्त व्यापार झेल रहा था, लेकिन हाल ही में इस धातु के दाम नीचे आने से कच्चा माल करीब 28 फीसदी तक सस्ता हो गया जिससे बनने वाले बर्तनों के दाम भी गिर गए। इसलिए अब बर्तन बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ने लगी है। करीब डेढ़ साल से कम कारोबार से परेशान दुकानदार इस बार सहालग व त्योहारी सीजन में बेहतर कारोबार की उम्मीद लगा रहे हैं।

विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि पुराने एल्युमीनियम यानी स्क्रैप के दाम में करीब 100 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। कुछ दिन पहले तक 360 रुपये किलो तक बिक रहा स्क्रैप अब 260 रुपये किलो रह गया है। यानी कीमत में करीब 28 फीसदी की कमी आई है। कच्चे माल के दाम घटने का असर तैयार बर्तनों पर भी पड़ा है। बाजार में 450 रुपये किलो बिक रहे एल्युमीनियम के बर्तन अब करीब 350 रुपये किलो में मिल रहे हैं। इससे ग्राहकों को प्रति किलो बर्तन की खरीद पर करीब 100 रुपये की सीधी बचत हो रही है।
विज्ञापन


पिछले साल हर सीजन रहा सुस्त
बर्तन व्यापारी श्रवण कुमार ने बताया कि पिछले साल के सभी सीजन सुस्ती में गए। शादियों के अलावा धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा बर्तन कारोबार होता है, लेकिन पिछले साल यह सुस्त रहा। इस साल भी बहुत बड़ा असर नहीं पड़ा। अब एल्युमीनियम की कीमत में गिरावट का असर बाजार में दिखने लगा है। ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ी है। उम्मीद है कि इस बार बचे सीजन में कारोबार अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 महीने बाद बढ़ी ग्राहकों की संख्या
व्यापारी लव कुमार ने भी उम्मीद जताई कि अब वाकई एल्युमीनियम की कीमत व्यावहारिक स्तर पर आई है। करीब 18 महीने बाद वे बर्तन बाजार में ग्राहकों की संख्या फिर से बढ़ते हुए देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed