{"_id":"6aa0079f220d79919c0ecb9a","slug":"uncle-and-nephew-beaten-up-for-protesting-against-abusive-language-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गाली-गलौज के विरोध पर चाचा-भतीजे को पीटा, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गाली-गलौज के विरोध पर चाचा-भतीजे को पीटा, रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
Tue, 08 Sep 2026 06:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:33 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि एक सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने पुत्र को स्कूल लेकर जा रहा था। रास्ते में विशेष उर्फ विमल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ के गांव गुलाबपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर नामजद ने चाचा-भतीजे के साथ मारपीट कर दी। दोनों घायल हो गए। पीड़ित रामकिशन ने विशेष उर्फ विमल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि एक सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने पुत्र को स्कूल लेकर जा रहा था। रास्ते में विशेष उर्फ विमल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे रामकिशन के भतीजे वेदपाल के साथ भी मारपीट की गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन