फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Brother and sister were made husband and wife, marriage of already married people also got done

Hathras News: भाई-बहन को बनाया पति-पत्नी, पहले से विवाहितों की भी कराई शादी

Thu, 21 Dec 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 21 Dec 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister were made husband and wife, marriage of already married people also got done
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मिलने वाले 51 हजार रुपये के लिए फर्जीवाडा किए जाने का मामला सामने आया है। समारोह में नगर मोहल्ला गढ़ी बुद्धू निवासी पहले दो विवाहितों की फिर से शादी करा दी। एक मामला रिश्ते के भाई-बहन की शादी कराने का सामने आया है। एसडीएम ने इस मामले की जांच बैठा दी है।
विज्ञापन





गत 15 दिसंबर को हाथरस महोत्सव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इसमें 217 जोड़ों की शादी कराई गई थी। सिकंदराराऊ के मोहल्ला गढ़ी बुद्धू खां निवासी राजकुमार, आशीष, चेतन, मुन्ना और सोनू ने एसडीएम और पालिका के अधिशासी अधिकारी से पत्र देकर शिकायत की है। इनका कहना है कि पालिका के एक कर्मचारी ने मोहल्ले की दो महिलाओं की फिर से शादी करा दी।
विज्ञापन




इनके अलावा रिश्ते के भाई-बहन की शादी कराने का भी आरोप लगाया है। अनुदान में रूप में मिलने वाली धनराशि और सामान हड़पने के लिए ऐसा करने का आरोप लगाया गया है। ईओ श्री चंद्र का कहना है कि शिकायत की जांच करा दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम वेद सिंह चौहान का कहना था कि मामला संज्ञान में आया है उचित माध्यम से शीघ्र जांच करा कड़ी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






51 हजार रुपये दिए जाते हैं।

सामूहिक विवाह समारोह में एक जोड़े की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें 31 हजार रुपये दुल्हन और 10 हजार रुपये दूल्हे के खाते में भेजे जाते हैं। दस हजार रुपये का सामान दिया जाता है। इसी धनराशि की बंदरबाट के लिए फर्जी शादियां कराए जाने के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed