{"_id":"5852d8894f1c1ba171649914","slug":"bordered-on-extortion-against-the-officers-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली के विरोध में अफसरों का घेराव, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली के विरोध में अफसरों का घेराव, प्रदर्शन
अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
विद्युत कार्यालय पर अवैध वसूली के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत महकमे द्वारा बकाएदारों पर की जा रही सख्ती की आड़ लेकर विभाग के ही संविदा कर्मचारी अवैध वसूली करने में जुट गए हैं। इस समस्या से परेशान गांव मीरपुर के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर मुरसान रोड स्थित विद्युत दफ्तर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने विद्युत अफसरों को घेर कर समस्या के समाधान की मांग की। गांव मीरपुर के लोगों ने एक्सईएन मुकेश कुमार और एसडीओ हरिओम सोनी से लिखित शिकायत की कि ग्रामीणों के अलग-अलग ट्यूबवेल के संयोजन हो रहे हैं। कुछ संविदा विद्युत कर्मियों द्वारा गांव में चेकिंग के दौरान बिजली को बार बार काट दिया जाता है।
यह संविदा कर्मी कहते हैं कि पहले बिल जमा कर दो, उसके बाद ही बिजली सुचारु की जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली सुचारु करने के अनुरोध पर संविदा कर्मी 500 रुपये के सुविधा शुल्क की मांग करते हुए लाइन को जोड़ने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
इस तरह से गांव में संविदा विद्युत कर्मियों द्वारा विद्युत संयोजन की आड़ में अवैध वसूली की जा रही है। इससे ग्रामीण कनेक्शनधारक बेहद परेशान हैं। पत्र में इन संविदा कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।
एक्सईएन ने ग्रामीणों के पत्र पर एसडीओ को जांच करने के निर्देश दिए हैं। एक्सईएन ने ग्रामीणों से बकाया जमा करने के लिए भी कहा। इस दौरान ग्रामीणाें और एक्सईएन के बीच गांव में शिविर लगाकर बकाया जमा किए जाने पर सहमति बन गई।
कुछ ग्रामीणों ने बैंक से पैसे न निकलने की समस्या भी एक्सईएन के समक्ष रखी। इस दौरान ग्राम प्रधान विजय सिंह, सुंदर सिंह, गंगा प्रसाद, हरेंद्र दीक्षित, कृष्ण कुमार, विद्याधर सिंह, होशियार सिंह, विनोद कुमार, पदम सिंह, रामकुमार, मोहन देवी, सूरजपाल, वीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, अजय सिंह, रामवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, किशन सिंह, देशवीर सिंह आदि थे।
ग्रामीणों ने संविदा कर्मियों द्वारा बार-बार बिजली काटने और अवैध वसूली करने की शिकायत की थी, जिसके लिए एसडीओ को जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। ग्रामीणों से बकाया जमा कराने को कहा गया है।
- मुकेश कुमार, एक्सईएन सादाबाद