फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bloody body of a young man found lying in the field

Hathras: खेत में पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव, हत्या आशंका, छुट्टी को लेकर नेवी से चल रहा था निलंबित

Thu, 29 Aug 2024 04:38 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 04:38 PM IST
सार

गौरव ठेनुयां उर्फ गिल्ला भारतीय नेवी की एसएसआर कोर में नौकरी करता था। पिछले साल छुट्टी को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ उसका विवाद हो गया। अनुशासनहीनता के चलते मार्च 2024 में उसे निलंबित कर दिया गया। गौरव नेवी से निलंबित होने के बाद गांव में ही कोचिंग सेंटर चलाता था।

विज्ञापन
Bloody body of a young man found lying in the field
खेत में पड़ा मिला युवक का शव, जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद में गांव बहादुरपुर भूप एवं गोल नगर के बीच 29 अगस्त सुबह खेत में युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की हत्या कर शव खेत में फैंकने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

 
सरौठ के रहने वाले राम गोपाल ठेनुयां का बेटा गौरव ठेनुयां उर्फ गिल्ला भारतीय नेवी की एसएसआर कोर में नौकरी करता था । पिछले साल छुट्टी को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ उसका विवाद हो गया। अनुशासनहीनता के चलते मार्च 2024 में उसे निलंबित कर दिया गया। गौरव नेवी से निलंबित होने के बाद गांव में ही कोचिंग सेंटर चलाता था। तीन साल पहले उसका विवाह भी हो गया था, लेकिन उसके यहां पर कोई बच्चा नहीं हुआ। वह परिजनों से अलग रह रहा था।
विज्ञापन

मृतक  गौरव ठेनुयां उर्फ गिल्ला
विज्ञापन
विज्ञापन

28 अगस्त शाम करीब 7:30 बजे गौरव ठेनुयां गांव से निकला था। 29 अगस्त सुबह उसका शव गांव बहादुरपुर भूप के बाहर कच्चे रास्ते के निकट चंद्रपाल बघेल के खेत में मिला। सुबह किसान जब फसल की देखभाल के लिए पहुंचा, तो उसे खेत में युवक का शव दिखाई दिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ समय बाद ही अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, सीओ हिमांशु माथुर, प्रभारी निरीक्षक नरेश सिंह, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वाड ने पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ और छानबीन की।

बताया जा रहा है कि युवक की गर्दन पर कटे का निशान है, इसके अलावा शरीर के अन्य का हिस्सों पर भी चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण सामने आ सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरव की मौत से परिवार में मातम छा गया।

पुलिस कई दृष्टिकोण से कर रही जांच
शव मिलने के बाद पुलिस कई दृष्टिकोण से हत्या करने वालों की तलाश में जुट गई है। जलसेना में नौकरी करने के बाद वह अभी युवा था । उसकी एक व्यक्ति हत्या नहीं कर सकता। कोचिंग को लेकर अथवा किसी अवैध संबंधों को लेकर तो उसकी हत्या नहीं कर दी । समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed