{"_id":"6511d53c264e81f00d08f3e4","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-hathras-news-c-62-1-sali1024-443-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
Tue, 26 Sep 2023 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:15 AM IST
सार
गांव मढ़नई निवासी 25 वर्षीय नीरू पुत्र गोविंदा कोल्ड स्टोर पर ठेकेदारी करते थे। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बाइक से कजरौठी गांव जा रहे थे। गांव मीरपुर के पास उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सादाबाद-राया मार्ग पर गांव मीरपुर के पास बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
गांव मढ़नई निवासी 25 वर्षीय नीरू पुत्र गोविंदा कोल्ड स्टोर पर ठेकेदारी करते थे। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बाइक से कजरौठी गांव जा रहे थे। गांव मीरपुर के पास उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में घायल युवक को सीएचसी सादाबाद लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।