{"_id":"64345962b281d9697c054627","slug":"big-action-on-satta-king-chatura-son-case-filed-for-dancing-with-pistol-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सट्टा किंग चतुरा के बेटे पर बड़ी कार्रवाई, पिस्टल लेकर डांस करने पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सट्टा किंग चतुरा के बेटे पर बड़ी कार्रवाई, पिस्टल लेकर डांस करने पर मुकदमा दर्ज
Tue, 11 Apr 2023 04:16 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Apr 2023 04:16 AM IST
सार
रविवार को एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो शहर के सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा निवासी नगला अलगर्जी रोड के बेटे कृष्णा का बताया जा रहा था। इसमें वह पिस्टल लेकर डांस कर रहा था।
विज्ञापन
तमंचे के साथ डीजे पर युवा
- फोटो : वीडियो ग्रेब
विस्तार
हाथरस में सोमवार देर शाम कई थानों की पुलिस ने सट्टा किंग चतुरा के सिकंदराराऊ रोड स्थित गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। पुलिस ने वहां से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। देर रात तक पुलिस उसके लड़के व कुछ अन्य लोगों की तलाश में भी दबिशें दे रही थी।
विज्ञापन
रविवार को एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह वीडियो शहर के सट्टा किंग चतुर्भुज गुप्ता उर्फ चतुरा निवासी नगला अलगर्जी रोड के बेटे कृष्णा का बताया जा रहा था। इसमें वह पिस्टल लेकर डांस कर रहा था। इस वीडियो के वायरल होते ही एसपी देवेश कुमार पांडेय ने हाथरस गेट कोतवाली में कृष्णा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस को चतुरा का बेटा कृष्णा के सिकंदरराऊ रोड स्थित लखन किशन गेस्ट हाउस में मौजूद होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने उसके गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। वहां से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। बता दें, सट्टा किंग के नाम से कुख्यात चतुरा पर कई थानों में 48 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं और कई बार पुलिस उसे जेल भी भेज चुकी है।
विज्ञापन