{"_id":"6ae647e5d3c7716e62028e84","slug":"attempted-theft-from-atm-in-mursan-machine-damaged-hathras-news-c-56-1-hts1004-156490-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुरसान में एटीएम से चोरी की कोशिश, मशीन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुरसान में एटीएम से चोरी की कोशिश, मशीन क्षतिग्रस्त
Sun, 01 Nov 2026 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
मुरसान में एटीएम। संवाद
- फोटो : Samvad
मुरसान। कोतवाली से महज 250 मीटर की दूरी पर मथुरा रोड स्थित वन इंडिया के एटीएम से चोरों ने कैश चोरी की कोशिश की। चोरों ने एटीएम का कैमरा तोड़ दिया और मशीन भी क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह घटना की जानकारी पर खलबली मच गई।
सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। शनिवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने एटीएम के अंदर का नजारा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। एटीएम की मशीन बुरी तरह टूटी पड़ी थी और कैमरे क्षतिग्रस्त थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ सादाबाद मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वाड ने भी छानबीन की। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात से स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
जांच में जुटीं पुलिस की कई टीम
एसपी ने एसओजी, एंटी थेफ्ट टीम व सर्विलांस को घटना के पर्दाफाश के लिए लगाया है। पुलिस ने दिनभर कस्बे में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। रात तक पुलिस के हाथ कोई खास सुराग नहीं लगे थे।
किसी शरारती तत्व ने एटीएम में यह घटना की है। घटना स्थल से मिले साक्ष्य इसी ओर इशारा कर रहे हैं। किसी प्रोफेशनल गिरोह का काम नजर नहीं आता। पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी