फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   arogya setu app will provide knowledge about corona

आरोग्य सेतु एप से मिलेगा कोरोना वायरस का ज्ञान

Mon, 06 Apr 2020 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
arogya setu app will provide knowledge about corona
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खतरे की जानकारी अब घर बैठे मिल सकेगी। इसके लिए भारत सरकार ने आरोग्य सेतु एप के नाम से एक एप लांच किया है। यह एप आपको यह भी जानकारी देगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है तथा आपको चिकित्सक से परामर्श लेने की जरूरत है या नहीं। इस एप्लीकेशन में कोरोना के रिस्क की केलकुलेशन कंप्यूटर विज्ञान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विधि द्वारा की जाएगी। साथ ही आयुष मंत्रालय ने कोरोना का मजबूती से सामना करने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय भी एप में बताए हैं।
11 भाषाओं में मिल सकेगी जानकारी
आरोग्य सेतु एप की सहायता से 11 भाषाओं में जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। जिसे एंड्रायड व एपल दोनों ही प्रकार के यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे। इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने का लिंक भी जारी किया है.
विज्ञापन

यह हैं लिंक
एंड्राइड यूजर गूगल स्टोर से (द्धह्लह्लश्चह्यऱ्//श्चद्यड्ड4.द्दशशद्दद्यद्ग.ष्शद्व /ह्यह्लशह्म्द्ग/ड्डश्चश्चह्य/स्रद्गह्लड्डद्बद्यह्य?द्बस्र=ठ्ठद्बष्.द्दशद्ब.ड्डह्म्शद्द4ड्डह्यद्गह्लह्व) एवं एप्पल यूजर (द्बह्लद्वह्य-ड्डश्चश्चह्यऱ्//द्बह्लह्वठ्ठद्गह्य.ड्डश्चश्चद्यद्ग.ष्शद्व/ड्डश्चश्च/द्बस्र505825357) डाउनलोड कर सकते हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं एप के खास फिचर्स
आरोग्य सेतु एप के दो सबसे खास फीचर्स हैं। पहला यह कि इसमें राज्यवार कोरोना हेल्प सेंटर के फोन नंबर्स की लिस्ट तथा दूसरा सेल्फ असेसमेंट है। इस फीचर के जरिए आप यह जांच कर सकते हैं कि आपको कोरोना वायरस का खतरा है या नहीं। इसके अलावा अगर आप में कोरोना से जुड़े कोई लक्षण दिखते हैं तो यह एप सेल्फ-आइसोलेशन से जुड़े निर्देश देता है।
ट्रेवल हिस्ट्री पर एप रखेगी नजर, डाटा रहेगा सुरक्षित
कोरोना सेतु एप आपकी ट्रेवल हिस्ट्री पर नजर रखेगी। इंस्टाल करते समय यह आपके फोन के नंबर, ब्लूटूथ तथा लोकेशन का एक्सेस मांगेगी। यह एप यूजर के डाटा को इंक्रीप्शन के आधार पर उसके ही फोन में सेव करेगी इसलिए यूजर का डेटा कोई यूज नहीं कर सकेगा तथा सेफ रहेगा।
एप ऐसे करेगा कोरोना के बारे में सतर्क
यदि आपने अपने फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर लिया है तो यह आपसे शुरुआत में पूछी गई जानकारी के आधार पर बताएगी कि आपको कोरोना का कितना खतरा है। इसके बाद यदि आप किसी कोरोना आशंकित मरीज के संपर्क में आ जाते हैं तथा उस संक्रमित व्यक्ति ने भी अपने फोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल की हुई है। ऐसे में उस व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आने पर आपके फोन में इंस्टाल की गई आरोग्य एप आपको नोटिफिकेशन के माध्यम से सतर्क कर देगी कि आपको भी कोरोना संक्रमण का खतरा है।

आयुष मंत्रालय द्वारा एक आरोग्य सेतु एप लांच किया गया है। इस एप को कोई भी अपने फोन में लोड कर सकता है। एप के माध्यम से कोरोना से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त होंगी। यह एप लोगों रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की जानकारी भी देगा।
डॉ. बृजेश राठौर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed