{"_id":"69124ba1d2189540f702cfb8","slug":"angered-by-her-mothers-scolding-a-girl-from-auraiya-reached-aligarh-hathras-news-c-2-gur1004-834678-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: औरेया से मां की डांट से नाराज होकर अलीगढ़ पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: औरेया से मां की डांट से नाराज होकर अलीगढ़ पहुंची युवती
विज्ञापन
मां के डांट देने के बाद नाराज होकर अलीगढ़ पहुंची औरेया की एक युवती को सोमवार को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। औरेया जनपद में माधवपुर क्षेत्र के हरीश चंद्र निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी चार पुत्रियां हैं। रविवार देर शाम उनकी दूसरे नंबर की पुत्री को घर के कामकाज को लेकर उसकी मां ने डांट दिया था।
इससे नाराज होकर युवती ने घर छोड़ दिया। देर शाम वह इटावा स्टेशन पहुंच गई। रात में किसी ट्रेन में बैठकर अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर पहुंच गई। यहां प्लेटफार्म संख्या सात पर युवती अकेले बैठी हुई थी। जीआरपी की महिला सिपाहियों ने पूछताछ की तो उसने पूरी सच्चाई बता दी। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि युवती मां से नाराज होकर स्टेशन पर आ गई थी। परिजनों के सोमवार को आने पर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। संवाद