फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Amar's songs, Anjali's dance moves... the Dauji fair was abuzz with excitement late into the night.

Hathras News: अमर के गीत, अंजलि के ठुमके... दाऊजी मेले में देर रात तक मची धूम

Mon, 05 Oct 2026 02:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Amar's songs, Anjali's dance moves... the Dauji fair was abuzz with excitement late into the night.
दाऊजी मेला के पंडाल में प्रस्तुति देती अंजलि राघव। - फोटो : samvad
दाऊजी महाराज के 115वें लक्खी मेले का मुख्य पंडाल रविवार रात पंजाबी रंग में रंग गया। अमर संधू और अंजलि राघव की प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। सितारों की झलक पाने के लिए शाम आठ बजे से ही पंडाल के बाहर भीड़ जुटने लगी। सीमित प्रवेश के चलते कई जगह धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने मोर्चा संभाला और लाठियां फटकारकर भीड़ को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

अमर संधू ने माझा ब्लॉक, रूप और पंजाबी भांगड़ा गीतों से माहौल बना दिया। मिस्टर दत्त, अपना नितिन, संजना यादववंशी और श्याम यादव ने भी प्रस्तुतियां दीं। पंजाब के गिद्दा ग्रुप और स्टोन रॉक डांस ग्रुप ने भी रंग जमाया। अंजलि राघव ने सॉलिड बॉडी’, मोटो और सैंडल गाने पर नृत्य किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने किया। ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष खैर संजय शर्मा और सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू मौजूद रहे।
विज्ञापन

आठ बजे से जुटने लगी भीड़: कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पंडाल के सभी प्रमुख द्वारों पर दर्शकों का रेला लग गया। अंदर जगह सीमित होने से प्रवेश को लेकर होड़ मच गई। पुलिस को व्यवस्था संभालने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले घटनाक्रम से लिया सबक
पिछले लाफ्टर शो में हुई घटना के बाद पुलिस-प्रशासन पहले से सतर्क रहा। भीड़ बढ़ने पर जवानों ने मोर्चा संभाला और लाठियां फटकारकर लोगों को पीछे हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed