{"_id":"67daf062a347e2356a0cc02f","slug":"allegation-of-rape-of-mentally-ill-teenager-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मानसिक अस्वस्थ किशोर से कुकर्म का आरोप, कई महीनों से कर रहा था गंदा काम, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मानसिक अस्वस्थ किशोर से कुकर्म का आरोप, कई महीनों से कर रहा था गंदा काम, मुकदमा दर्ज
Wed, 19 Mar 2025 09:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 19 Mar 2025 09:57 PM IST
सार
मां का कहना है कि उनका 16 वर्ष का बेटा मानसिक अस्वस्थ है। जब वह अपने काम पर चली जाती है तो पड़ोस का एक युवक उनके बेटे के साथ कुकर्म करता है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक पर अपने ही मोहल्ले के मानसिक अस्वस्थ किशोर के साथ कुकर्म का आरोप है। आरोपी कई महीने से इस कृत्य को अंजाम दे रहा था। पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला इस किशोर की मां का कहना है कि उनका 16 वर्ष का बेटा मानसिक अस्वस्थ है। जब वह अपने काम पर चली जाती है तो पड़ोस का एक युवक उनके बेटे के साथ कुकर्म करता है। दो दिन पूर्व बेटे ने उन्हें इस बारे में बताया। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन