{"_id":"5e31ed7d8ebc3e4afa1d26cc","slug":"advocate-annyoed-due-to-water-logging-closed-tahsil-gate-and-protest-hathras-news-ali2252959159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से गुस्साए अधिवक्ताओं ने किए तहसील परिसर के गेट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से गुस्साए अधिवक्ताओं ने किए तहसील परिसर के गेट बंद
विज्ञापन
तहसील सदर में जलभराव को देखते तहसीलदार
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
तहसील परिसर में जलभराव होने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने बुधवार को तहसील के मेन गेट सहित अन्य गेटों को बंद कर दिया। गेट बंद की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने तत्काल जलभराव की निकासी कर मामले को शांत कराया।
तहसील सदर परिसर में मंगलवार की रात्रि हुई बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई। अधिवक्ताओं के चेंबरों के बाहर जलभराव हो गया है। बुधवार की सुबह अधिवक्ता जब तहसील परिसर में पहुंचे तो जलभराव देखकर आक्रोशित हो गए। गुस्साए अधिवक्ताओं तहसील परिसर के मेन गेट सहित सभी गेटों को बंद कर दिया है। गेट बंद होने के कारण वादकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी अंदर और बाहर दोनों जगह पर अटक गए। मामले की सूचना तहसीलदार प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने अधिवक्ताओं का शांत किया। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि तहसील परिसर में जलभराव हो गया था। इस जलभराव के कारण अधिवक्ताओं ने गेट बंद कर दिया था, उसे खुलवा दिया। जल निकासी के फिलहाल अस्थायी इंतजाम कर दिए गए हैं।