{"_id":"61140b4c8ebc3efce2508fc2","slug":"accused-of-stealing-from-son-by-drinking-ganja-alcohol-hasayan-news-ali270480139","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पिलाकर बेटे से चोरी कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पिलाकर बेटे से चोरी कराने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
ग्राम पंचायत बकायन के माजरा कोंडरा के एक व्यक्ति ने गांव के ही तीन दबंग युवकों पर पुत्र को गांजा और शराब पिलाकर चोरी कराने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव कोंडरा निवासी सुल्तान सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि इन युवकों ने उसके 15 वर्षीय पुत्र को शराब और गांजा पिलाकर घर से रुपये चोरी कराए जाने के बाद पार्टी की। शराब और गांजा पीने के बाद उनके पुत्र की हालत बिगड़ती गई।
उन्होंने जैसे-तैसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में अपने पुत्र का इलाज कराया। जब पीड़ित व्यक्ति ने गांव के लोगों के सामने पंचायत में पुत्र के बीमार होने की शिकायत की तो आरोपी युवकों ने भरी पंचायत में पीड़ित व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देते हुए धमकाया।
विज्ञापन
पीड़ित ने अपने पुत्र व परिजनों के साथ कोतवाली में आकर घटना की जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की। जब उसके पुत्र की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो वह अपने पुत्र को सीएचसी व मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में उपचार के लिए ले गए।