{"_id":"680167f038574f760d0116e2","slug":"a-woman-returning-from-a-wedding-fell-from-a-bike-and-died-sikandhra-rahu-news-c-63-1-sali1025-102909-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: गड्ढे में पहिया आने से बाइक तेजी से उछली, पीछे बैठी महिला सिर के बल सड़क पर गिरी, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: गड्ढे में पहिया आने से बाइक तेजी से उछली, पीछे बैठी महिला सिर के बल सड़क पर गिरी, हुई मौत
Fri, 18 Apr 2025 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:13 AM IST
सार
पति-पत्नी बाइक पर भांजी की शादी में भाग लेने गए थे। भात की रस्म के पश्चात गांव लौट रहे थे। अगसौली-बाजिदपुर मार्ग पर गांव भटीकरा के पास गड्ढे में पहिया आने से बाइक तेजी से उछली, जिससे पीछे बैठी महिला सिर के बल सड़क पर जा गिर गई।
विज्ञापन
मृतका बेबी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अगसौली-बाजिदपुर मार्ग पर 17 अप्रैल की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक से गिरकर 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कपसिया निवासी मुकेश बघेल अपनी पत्नी बेबी (30) के साथ फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव फरोड़ा में भांजी की शादी में भाग लेने गए थे। शादी में भात की रस्म के पश्चात 17 अप्रैल की दोपहर में वह बाइक से गांव लौट रहे थे। अगसौली-बाजिदपुर मार्ग पर गांव भटीकरा के पास गड्ढे में पहिया आने से बाइक तेजी से उछली, जिससे पीछे बैठी बेबी सिर के बल सड़क पर जा गिरीं।
विज्ञापन
सड़क पर गिरने से उनका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ ले जाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण के पश्चात उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। महिला की मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन