फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A python appeared in Nagla Heera Singh Hathras

Hathras News: तीन साल बाद नगला हीरा सिंह में फिर दिखा अजगर, ग्रामीणों में मची खलबली, लगी भीड़

Sun, 10 Aug 2025 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 10 Aug 2025 01:18 AM IST
सार

करीब तीन साल पहले भी गांव के श्यामवीर सिंह के खेत के आसपास अजगर देखा गया था। उसे वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई थी। तीन साल बाद फिर से इस खेत के पास अजगर को देखा गया है।

विज्ञापन
A python appeared in Nagla Heera Singh Hathras
गांव नगला हीरा सिंह के निकट सड़क को पार करता अजगर - फोटो : ग्रामीण

विस्तार

हाथरस के गांव नगला हीरा सिंह के निकट 9 अगस्त की रात को एक अजगर निकल आया, जिसे देखकर ग्रामीणों में खलबली मच गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि अजगर सड़क को पार कर रहा था। तभी उस पर किसी की नजर पड़ी। आनन-फानन पूरे गांव में शोर मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन साल पहले भी गांव के श्यामवीर सिंह के खेत के आसपास अजगर देखा गया था। उसे वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई थी। तीन साल बाद फिर से इस खेत के पास अजगर को देखा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से अजगर को जल्द पकड़वाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed