{"_id":"687a9e4c38b41d15fa0e10cf","slug":"a-fine-of-rs-117-lakh-was-imposed-on-the-grain-merchant-hathras-news-c-63-1-sali1025-103411-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गल्ला व्यापारी पर लगाया 1.17 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गल्ला व्यापारी पर लगाया 1.17 लाख का जुर्माना
Sat, 19 Jul 2025 12:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
शासन से की गई शिकायत पर मोहल्ला करीमनगर स्थित अनाज गोदाम पर की गई जांच के बाद मंडी समिति ने कारोबारी पर 1.17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जांच टीम को यहां स्टॉक से कहीं ज्यादा अनाज का भंडारण मिला था।
पुलिस गल्ला व्यापारी का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। जांच करने के बाद अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सुभाषचंद शर्मा ने कुछ समय पूर्व नाली को तोड़कर बाग में होकर अनाज से भरे ट्रक ले जाने और राशन के अनाज को खरीदने का आरोप लगाते हुए गल्ला व्यापारी जब्बार कुरैशी की शासन से शिकायत की थी।
शिकायत की जांच करने बृहस्पतिवार की शाम को एडीएम न्यायिक प्रकाशचंद, एएसपी अशोक कुमार, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान, सीओ जेएन अस्थाना गल्ला कारोबारी के गोदाम पर पहुंचे थे। व्यापारी के गोदाम में स्टॉक से ज्यादा मक्का व गेहूं का भंडारण मिला था। अधिकारियों ने मंडी समिति की टीम को बुलाकर इस अनाज की जांच कराई थी। संवाद