{"_id":"7-22056","slug":"Hathras-22056-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश को गई पुलिस पार्टी पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश को गई पुलिस पार्टी पर पथराव
Hathras
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसायन। थाना हसायन क्षेत्र के गांव करारमई में अवैध शराब बेचने की सूचना पर पहुंची पुलिस को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। इस मौके पर पुलिस दल पर पथराव भी हुआ लेकिन बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर एक युवक को पकड़ लिया। बुधवार की देर शाम थाना हसायन पुलिस को यह जानकारी मिली कि गांव करारमई में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इस पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब दबिश दी तो वहां हंगामा खड़ा हो गया। कुछ लोगों का कहना था कि यह दबिश झूठी सूचना पर दी गई है। इस मौके पर पुलिस को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा और कुछ लोगों ने पथराव करना भी शुरू कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। हालांकि पुलिस ने तत्काल ही स्थिति नियंत्रण में कर ली। पुलिस ने वहां हल्का बल प्रयोग कर एक युवक राहुल पुत्र कंचन सिंह निवासी करारमई थाना हसायन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि यह अवैध शराब की बिक्री का धंधा करता था।
विज्ञापन