{"_id":"6490a23f1ff8ae3d9c0cfa04","slug":"75-government-ration-shops-will-become-model-shops-in-the-district-hathras-news-c-56-1-sali1016-1258-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिले में 75 सरकारी राशन की दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिले में 75 सरकारी राशन की दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप
Tue, 20 Jun 2023 12:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
जिले में राशन की 75 दुकानों को मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। इसे लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम सभाएं तथा शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद अपने आर्थिक स्रोतों और मनरेगा व अन्य योजनाओं से राशन की दुकानों का निर्माण करेंगे।
यह निर्माण ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत भवन एवं शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक भवनों के नजदीक स्थान की उपलब्धता के आधार पर किए जाएंगे। मॉडल शॉप के विकसित होने पर इन दुकानों से विद्युत देयकों का भुगतान, सीएससी सेवाएं, पीएम वाणी के तहत ब्रॉड बैंड सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ आम जन मानस की रोजमर्रा की आवश्यकता की वस्तुओं के बिक्री की भी अनुमति प्रदान की जाएगी।
इससे राशन की दुकानों की व्यवहारिकता बढ़ जाएगी। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने कहा है कि शासन के आदेश पर जल्द ही 75 उचित दर विक्रेता की दुकानों को चयनित कर उन्हें मॉडल शॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। संवाद