{"_id":"5b56164a4f1c1b07788b598e","slug":"60-thousand-crore-more-investment-in-the-state-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 60 हजार करोड़ का और होगा निवेश : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 60 हजार करोड़ का और होगा निवेश : योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते मुख्यमंत्री।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा- बसपा सरकारों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि सूबे में पिछले 15 वर्षों से विकास ठप पड़ा था। भाजपा सरकार के आने के बाद प्रदेश में विकास ने रफ्तार पकड़ी है।
पिछली सरकारों में कारोबारी प्रदेश से पलायन कर रहे थे, अब निवेश कर रहे हैं। अब तक हुई समिट में आए कारोबारी हजारों करोड़ का निवेश तय कर चुके हैं। 29 जुलाई को लखनऊ में होने जा रही समिट में 60 हजार करोड़ का निवेश और होने जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। वे यहां पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि हाथरस जिले में 15,443 किसानों को ऋण माफी का लाभ दिया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूर्व सरकार ने सिर्फ 8,110 शौचालयों का निर्माण कराया था। लेकिन हमारी सरकार ने अब तक एक लाख 19 हजार 298 शौचालयों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में कराया है। पूर्ववर्ती सपा की सरकार ने शहरी क्षेत्रों में शौचालय ही नहीं बनवाए थे।
विज्ञापन
लेकिन भाजपा सरकार ने 6,818 शौचालयों का निर्माण कराया है। यह काम आगे भी तेजी से कराया जा रहा है। पीएम आवास योजना में पूर्व सरकार का रिजल्ट शून्य रहा जबकि हमारी सरकार ने 447 पीएम आवास ग्रामीण क्षेत्रों में एवं शहर में 258 निर्मित करा दिए हैं। सीएम सामूहिक विवाह योजना में जिले में 493 गरीब कन्याओं के विवाह कराए गए हैं। पूर्व सरकार ने शादी अनुदान में 266 गरीब परिवारों को लाभ दिया।
हमने 487 गरीब परिवारों को योजना का लाभ दिया है। उन्होंने इस दौरान उजाला योजना, सौभाग्य योजना एवं निराश्रित लोगों को पेंशन एवं शहर में ओवरब्रिज बनवाने के अलावा ‘वन स्कीम वन प्रोडक्ट’ में जिले में हींग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने का वादा किया। ताकि जिले के उद्योग की तरक्की के रास्ते पर ले जाया जा सके। इस योजना का शुभारंभ 10 अगस्त को लखनऊ में राष्ट्रपति के हाथों कराया जाएगा। जिसमें हाथरस के हींग उद्योग से जुड़े उद्योगपतियों को सम्मानित भी कराया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के 22 करोड़ किसान, नौजवान एवं महिला कल्याण के लिए लगातार लाभान्वित करने की योजनाओं का संचालन किए जाने का दावा किया।