फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   400 and a half bigha crop lost due to cutting of Rajbeha track

Hathras News: रजवाहे की पटरी कटी, साढ़े 400 बीघा फसल डूबी

Thu, 28 Dec 2023 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 28 Dec 2023 01:04 AM IST
सार

गांव धुबई नगला डांडा के रास्ते होकर गुजर रहे रजवाहे की पटरी कटने की जानकारी किसानों को सुबह करीब चार बजे उस वक्त हुई, जब वह खेत पर पहुंचे। रजबहे के पानी से किसानों की गेहूं और आलू की फसल जलमग्न हो गई।

विज्ञापन
400 and a half bigha crop lost due to cutting of Rajbeha track
रजबहे की कटी पटरी की मरम्मत करती जेसीबी - फोटो : संवाद

विस्तार

क्षेत्र के गांव धुबई की तरफ से आने वाले रजवाहे की पटरी 27 दिसंबर की सुबह कट गई, जिससे 14 किसानों की करीब साढ़े 400 बीघा गेहूं और आलू की फसल जलमग्न हो गई। सुबह जब किसान खेत पर पहुंचे तो चारों तरफ पानी देखकर उनके माथे पर चिंता के बल पड़ गए।

विज्ञापन


किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन पर इसकी सूचना दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाराज किसानों ने क्षतिग्रस्त फसल के मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। बाद में किसानों ने निजी खर्चे पर जेसीबी मंगवाकर पटरी की मरम्मत कराके पानी की रोकथाम की।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव धुबई नगला डांडा के रास्ते होकर गुजर रहे रजवाहे की पटरी कटने की जानकारी किसानों को सुबह करीब चार बजे उस वक्त हुई, जब वह खेत पर पहुंचे। रजबहे के पानी से किसान जयप्रकाश, ऊदल सिंह, सतीश, शीलेंद्र, देवेंद्र, अनिल, सुग्रीव, पाली साहब, राधेश्याम, तोताराम, भूरी सिंह और हरी सिंह सहित कई किसानों की गेहूं और आलू की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने रजवाहे की पटरी पर बनी खंदी को रोकने का काफी प्रयास किया। गांव शीतलवाड़ा के किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा पुल का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन विभाग के कर्मचारी बिना पुल का निर्माण पूरा किए अधूरा छोड़कर चले गए। इस बीच सिंचाई विभाग ने जाऊ नहर में पानी भी छोड़ दिया। इस कारण धुबई माइनर में पानी आने के कारण उनके गांव के रजवाहे में भी पानी आ गया, जिससे दूसरी बार पटरी कटने से फसल जलमग्न हुई हैं। किसानों ने बताया कि आलू की करीब डेढ़ सौ बीघा और गेहूं की करीब 300 बीघा फसल जलमग्न हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed