संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कस्बा की सेंट्रल बैंक में क्षेत्रीय प्रबंधक की अध्यक्षता में किसान क्रेडिट कार्ड ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 35 लाख का ऋण वितरित किया गया। जिसमें 12 किसानों को क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। शिविर में क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने प्रतिभाग किया।
इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि सभी किसान भाई शाखा से मिलने वाले ऋण का उपयोग नियत प्रयोजन में करें और ऋण की अदायगी नियमित रूप से करें। नियमित रूप से ऋण अदा करने पर पुन: ऋण आसानी से मिल जाता है। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक दिनेश चौधरी, सहायक प्रबंधक धीरज कुमार ,मुकेश यादव, झम्मन सिंह के अलावा बैंक मित्र कन्हैया सिंह तोमर, अविनाश तिवारी, किशन लाल गुप्ता, मनोज शर्मा, राजकुमार, सतेंद्र सिंह, शीलेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, गोविंद उपाध्याय, बबलू, संतोष कुमार, विजस सिंह, राजेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, सुनहरी लाल आदि मौजूद थे।