फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   33 Buses went to Prayagraj

Hathras News: 33 बसें प्रयागराज रवाना, स्थानीय यात्री परेशान

Mon, 24 Feb 2025 12:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
33 Buses went to Prayagraj
प्रयागराज में महाशिवरात्रि पर महाकुंभ स्नान करने वालों की भीड़ बढ़ रही है। इसके लिए हाथरस से 33 नई बसों की रवानगी की गई है। इस कारण हाथरस डिपो के पास फिर एक बार बसों की कमी हो गई। दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून आदि कई मार्ग बसें कम हो गईं हैं। इन बसों को महाकुंभ भेजा गया है। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


शासन की ओर से प्रयागराज में श्रद्धालुओं को स्थानीय यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार बसों को हाथरस डिपो से मांगा जा रहा है। फिर एक बार हाथरस डिपो को अपनी 33 नई बसें महाकुंभ भेजनी पड़ी हैं।
विज्ञापन


रविवार को शहर के बस स्टैंड सहित अन्य कई बस स्टाॅप पर यात्रियों को बसों के इंतजार में काफी देर तक खड़े रहना पड़ा। डिपो की ओर से दिल्ली, देहरादून व हरिद्वार आदि मार्ग से बसों को कम कर प्रयागराज भेजा गया है। माना जा रहा है कि यह बसें अब महाशिवरात्रि के बाद ही वापस लौट सकेंगी। अभी शासन द्वारा कुछ और बसों को हाथरस से मांगा जा सकता है। एआरएम हाथरस डिपो इरफान अहमद ने बताया कि शासन के मांगे जाने पर तत्काल बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्थानीय स्तर पर बसों को यात्रियों की मांग के आधार पर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली जाने के लिए कोई बस नहीं मिली, इसलिए अब नोएडा होकर दिल्ली जाएंगे। पहले नोएडा डिपो की बस से नोएडा जाएंगे, उसके बाद वहां से दिल्ली जाएंगे।
-विशाल चक, बस यात्री।


आज बसों की कमी है। अलीगढ़ के लिए पहले कुछ मिनट में ही बस मिल जाती थी, आज करीब आधे घंटे से खड़ा हूं, लेकिन बस नहीं मिल रही। जो बस आ भी रही है, वह अत्यधिक भरी हुई है।
-महीप चौधरी, बस यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed