{"_id":"657b558171d176b402000d28","slug":"30-year-old-youth-dies-after-being-hit-by-train-shaphu-news-c-62-1-sali1024-672-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रेन की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रेन की चपेट में आकर 30 वर्षीय युवक की मौत
Fri, 15 Dec 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
मृतक की जेब से मिला पहचान पत्र। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर रोड मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे 30 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। जलेसर रोड रेलवे स्टेशन के राजकीय रेलवे पुलिस चाैकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरसिंह ने बताया कि युवक ने लाल एवं हल्की गुलाबी रंग की पूरी आस्तीन की गर्म टी शर्ट पहन रखी थी। उसकी जेब में होंडा कंपनी का परिचय पत्र मिला है।
इस पर मृतक का फोटो एवं उसका नाम जय वीर सिंह लिखा हुआ है। टूंडला-पलवल सवारी गाड़ी से जाने वाले कुछ यात्रियों ने उनको बताया कि इस युवक को बाइक पर एक युवक छोड़ने आया था और उसे काफी समझा रहा था। इसके बाद वह युवक उसे छोड़कर चला गया। टूंडला-पलवल यात्री गाड़ी आने से पहले वह किसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास कर रही है। संवाद