फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   गरीबों से पीएम आवास के नाम पर वसूली, दो कर्मचारी बर्खास्त

गरीबों से पीएम आवास के नाम पर वसूली, दो कर्मचारी बर्खास्त

Tue, 02 Apr 2019 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
गरीबों से पीएम आवास के नाम पर वसूली, दो कर्मचारी बर्खास्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों से आवास निर्माण की किस्त जारी करने के मामले में सिटी मैनेजर और सर्किल अफसर पर पैसे लेने का आरोप लगा है। इस मामले में पैसे लेने का एक वीडियो भी जिला प्रशासन को मिला है ।इस आधार पर डीएम के निर्देश पर दोनों कर्मचारियों को एडीएम ने बर्खास्त कर दिया है और दोनों कर्मचारियों के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग की ओर से शहरी क्षेत्र में रहने वाले गरीब तबके के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए धनराशि दी जा रही है ।यह धनराशि लाभार्थियों को किश्तों में दी जाती है। यहां लाभार्थियों से विभागीय कर्मचारियों द्वारा ही अवैध रूप से पैसे की उगाही किए जाने का एक वीडियो जिला प्रशासन को मिला है।
विज्ञापन


प्रशासन ने इस मामले में गंभीरता बरती है। जिला प्रशासन को शहरी क्षेत्र में आवंटियों से किस्त के नाम पर अवैध रूप से पैसे की उगाही करने का वीडियो मिला है। इस वीडियो में सिटी मैनेजर मनीष गुप्ता के नाम पर कुछ लोगों द्वारा लाभार्थियों से पैसे लिए जाना सामने आया है। वहीं जिला प्रशासन को काफी लंबे समय से लाभार्थियों से पैसे लिए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस मामले में डीएम प्रवीण कुमार लकार के निर्देश पर एडीएम डॉ अशोक कुमार शुक्ला ने सिटी मैनेजर मनीष कुमार गुप्ता व सर्किल अफसर धर्मेश वार्ष्णेय को तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश जारी किए हैं ।वहीं पीओ डूडा अंजू सिंह को दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।


- पीएम आवास योजना के नाम पर लाभार्थियों से किश्त जारी करने के नाम पर कर्मचारियों द्वारा वसूली किये जाने का मामला संज्ञान में आया है। दोनों कर्मचारियों को कार्य मुक्त कर दिया है। वही एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए है। -अशोक कुमार शुक्ला, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed