{"_id":"69e54875183574e6090ca99b","slug":"212-patients-suffering-from-skin-diseases-reached-the-public-health-fair-hathras-news-c-56-1-hts1004-147412-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जन आरोग्य मेले में त्वचा रोग के 212 मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जन आरोग्य मेले में त्वचा रोग के 212 मरीज पहुंचे
Mon, 20 Apr 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। इन केंद्रों पर करीब 800 मरीज पहुंचे। इनमें त्वचा रोग से संबंधित करीब 212 मरीज थे।मरीज फंगल संक्रमण के कारण परेशान थे। वहीं, बुखार के 72 मरीज पहुंचे।
सीएमओ डॉ. राजीव रॉय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए गांवों में प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. पवन कुमार के साथ सीएमओ सासनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौमरी (खिटौली) पहुंचे। यहां स्टॉफ उपस्थित मिला तथा साफ-सफाई भी ठीक थी। सीएमओ के पहुंचने तक केवल 13 मरीज देखे गए थे। 195 दवाओं के सापेक्ष 182 दवाइयां उपलब्ध मिलीं।
फार्मासिस्टम को दवाएं पूर्ण करने तथा स्टॉक रजिस्टर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसई काजी का निरीक्षण किया। यहां केवल 165 तरह की दवाइयां थीं। केंद्र पर 22 मरीज देखे जा चुके थे। बसई काजी में सीएमओ ने ग्रामीणों से भी संपर्क किया तथा संचारी रोगों से बचाव के लिए उन्हें जागरूक किया।