{"_id":"64934bc3ded616d7a406d236","slug":"20-buses-will-go-to-mudia-purnima-fair-there-will-be-shortage-on-routes-hathras-news-c-56-1-sali1019-1309-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुड़िया पूर्णिमा मेले में जाएंगी 20 बसें, मार्गाें पर होगी किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुड़िया पूर्णिमा मेले में जाएंगी 20 बसें, मार्गाें पर होगी किल्लत
Thu, 22 Jun 2023 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को आने वाले दिनों में सफर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 26 जून से रोडवेज की 20 बसें मुड़िया पूर्णिमा मेले में जाएगी। 26 से पांच जुलाई तक चालक-परिचालकों के अवकाश पर भी रोक रहेगी, ताकि मेला स्पेशल परिचालन में कोई बाधा नहीं आए।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। यह सभी बसें लोकल व लंबे मार्गाें पर चलती हैं। अब गोवर्धन में लगने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले की तैयारियों में डिपो प्रशासन जुटा हुआ है। अलीगढ़ परिक्षेत्र से 150 बसें मेले में जाएंगी।
हाथरस डिपो से 20 बसें जाएंगी। बसों के मेले में जाने के चलते लोकल व लंबे रूटों पर बसों की कमी होगी, इसलिए यात्रियों को सफर में दिक्कतें होगी। निगम स्तर से 26 जून से पांच जुलाई तक चालक-परिचालकों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक सतेंद्र वर्मा का कहना है कि मेले में हाथरस डिपो से 20 बसें जाएगी। संवाद