फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   चालक की लापरवाही से गई भाई की जान, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

चालक की लापरवाही से गई भाई की जान, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Wed, 29 May 2019 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
चालक की लापरवाही से गई भाई की जान, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने पहले भगवंतपुर हतीसा के पास कार एक्सीडेंट में हुई युवक की मौत के मामले में भाई ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मृतक के भाई संतोष कुमार अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी अयोध्या नगर, जमुनापार मथुरा ने बताया कि कार चालक शैलेन्द्र परिहार के साथ उनका भाई पवन अग्रवाल 13 मार्च की सुबह हाथरस से शादी समारोह में शामिल होकर वापस मथुरा लौट रहा था। जैसे ही कार भगवन्तपुर हतीसा से थोडा आगे लोर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल वाले रेलवे फाटक के पास पहुंची, तभी कार चालक शैलेंद्र परिहार ने कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए रेलवे फाटकर के बैरियल लॉक में टक्कर मार दी, पवन और शैलेंद्र घायल को गया।
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर पवन को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 18 मार्च को घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया तो कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी को भी रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से घटना की रिपोर्ट दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिस कारण मृतक के भाई कोर्ट चले गए। जिसके बाद अब कार चालक शैलेन्द्र परिहार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि 156(3) में एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज किया गया है। 13 मार्च को वादी के भाई की कार के रेलवे फाटक में टकराने से मौत को गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed