{"_id":"5ced80fabdec2207657ba642","slug":"155906897012-hathras-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री प्रतिबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में उर्वरक बिक्री को लेकर विभागीय अधिकारी सतर्क हो गए हैं। मानक के अनुसार बिक्री नहीं करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने तीन उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। तीनों विक्रेताओं को एक माह के अंदर अपना स्टॉक खत्म करने के भी निर्देश दिए हैं। कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मची हुई है।
पिछले दिनों जिला कृषि अधिकारी द्वारा देव फर्टिलाइजर्स चंदपा, कैलाश फर्टिलाइजर्स चंदपा और तिवारी खाद भंडार मीतई पर निरीक्षण किया गया था। देव फर्टिलाइजर्स के यहां किसी और की पॉस मशीन से उर्वरक की बिक्री होती पाई गई थी। कैलाश फटिलाइजर्स के यहां मशीन में फीड स्टॉक नहीं मिला था। तिवारी खाद भंडार पर मौजूद संचालक द्वारा कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए थे।
इसी वजह से तीनों उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था और लाइसेंस निलंबित कर दिया गया था। अब इन उर्वरक विक्रेताओं द्वारा कोई जवाब नहीं देने की सूरत में तीनों विक्रेताओं की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इन विक्रेताओं को एक माह में स्टॉक खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर एक माह के बाद बिक्री करते हुई पाए गए तो आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।